Home देश Shraddha Murder Case : सबूत तलाशने दिल्ली पुलिस वसई पहुंची, जानें क्या–क्या मिला?
देशमहाराष्ट्र

Shraddha Murder Case : सबूत तलाशने दिल्ली पुलिस वसई पहुंची, जानें क्या–क्या मिला?

श्रद्धा ने की थी आफताब के खिलाफ पुलिस में शिकायत

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder case) में दिल्ली पुलिस हर मुमकिन सबूत तलाश रही है।इसी तलाश में दिल्ली पुलिस वसई पहुंची है। दिल्ली पुलिस की टीम ने आज श्रद्धा के दो दोस्तों और परिचितों का बयान दर्ज कर रही है।

इस मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने राहुल रॉय और गोडबिन और आफताब और श्रद्धा जहां रहते थे उस मकान मालिक का बयान दर्ज कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस की पूछताछ के बाद गॉडविन ने बताया कि पहले मैने जो बयान दिया था उसी को अपने हेन्ड राइटिंग मे दिया है। श्रध्दा ने मुझसे मदद मांगी थी। मैने बस सहायता किया था। उस वक्त श्रध्दा ने बताया था कि आफताब ने उसका गला दबाया था। श्रध्दा जिस काल सेंटर में काम करती थी, वहां पर मेरा भाई काम करता था। उसी दौरान मेरे भाई ने उसकी पहचान करा दिया था ।

श्रध्दा ने 23 नवंबर 2020 को तुलिंज पुलिस स्टेशन मे आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जो बाद मे श्रध्दा ने 19 दिसंबर 2020 रिटर्न ले लिया था। इसी बीच 2 दिसम्बर को आफताब ने एक बार फिर मारपीट किया था। जिसके बाद 3 दिसम्बर 20 से 6 दिसंबर 20 हॉस्पिटल मे ऐडमिट रही थी

करीब 6 घण्टे तक दर्ज किया बयान

गॉडविन ने बताया कि,साल 2020 में भी आफताब श्रद्धा को परेशान करता था। श्रद्धा के सहयोगी के भाई गोडिवन ने आज दिल्ली पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाया।

साल 2020 में श्रद्धा जिस कॉल सेंटर में काम कर रहीं थी,उस वक्त श्रद्धा ने अपने बॉस से मदद मांगी थी ,ऊसके बाद बॉस ने सीधे गोडिवन के भाई को बोला, जो श्रद्धा के साथ काम करता था, कि श्रध्दा की मदद करिए और भाई के कहने पर तुरत गोडवीन ने अपने साथ श्रद्धा को अपने साथ,नालासोपारा के तुलिंज पुलिस स्टेशन ले गया था।

आफताब के खिलाफ दिया था शिकायती पत्र

श्रध्दा ने 23 नवंबर 2020 को महाराष्ट्र के तुलिंज पुलिस स्टेशन मे आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जो बाद मे श्रध्दा ने 19 दिसंबर 2020 रिटर्न ले लिया था। इसी बीच 2 दिसम्बर को आफताब ने एक बार फिर मारपीट किया था। जिसके बाद 3 दिसम्बर 20 से 6 दिसंबर 20 हॉस्पिटल मे एडमिट रही थी।

यह मामला पूरा साल 2020 के नवंबर महीने का है।श्रद्धा तब, कॉल सेंटर में काम करती थी।

गॉडविन ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो, फिर मैं दुबारा पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज़ करवाने आऊंगा।

दिल्ली पुलिस आफताब के परिवार को ट्रेस करने की कोशिश लगातार कर रही है, आफताब के परिवार का अभी तक कुछ पता नही चल पाया कि वो लोग कहां हैं।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...