Home उत्तर प्रदेश Jaunpur : चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा – मनीष कुमार वर्मा
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा – मनीष कुमार वर्मा

Jaunpur : जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज अपने कैम्प कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए साफ कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए हर बुथों पर प्रयाप्त मात्रा फोर्स लगाया गया है।

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज अपने कैम्प कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए साफ कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए हर बुथों पर प्रयाप्त मात्रा फोर्स लगाया गया है।

चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जायेगा। चुनाव को देखते हुए जिले की सभी सीमाएं सील कर दिया गया है तथा शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया है। 

मनीष वर्मा ने बताया कि सभी 9 विधान सभाओं में  मतदान कराने के लिए 17372 कार्मिक लगाये गये है तथा 261 सेक्टर 32 जोन एवं 3 सुपर जोन बनाये गये है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर पुलिस अधिकारी, जोनल पुलिस अधिकारी एवं सुपर जोनल पुलिस अधिकारी लगाये गये है।

प्रत्येक बूथ पर केन्द्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स लगायी गयी है  कुल 2315 बूथों पर वेबकास्टिंग एवं 1633 बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है साथ ही 366 माइको आब्जर्वर लगाये गये है। कोई भी व्यक्ति/मतदाता मतदान केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करेगा और न ही फोटोग्राफी करेगा। वोट की गोपनीयता बनाये रखी जाय।

जनपद में धारा 144 लागू है, जिसका पालन किया जाय। सीमावर्ती जनपदों के बार्डर की लगातार निगरानी की जा रही है। यदि मतदाता/व्यक्ति उस विधान सभा का मतदाता नहीं है, तो उस विधान सभा में न सके। कोविड गाइड लाइन्स का पालन कराने के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये गये है, मतदाताओं के लिए मतदान देने हेतु हैण्डग्लब्स उपलब्ध कराये जायेंगे।

कोविड वेस्ट मैटेरियल को एकत्रित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर डस्टबिन रखे जायेंगे। कीविड वेस्ट मैटेरियल को एकत्रित करने के लिए ब्लाकवार 66 टीमें लगायी गयी है। मतदान होने के पश्चात ईवीएम को सुरक्षित रूप से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में मूल्यांकन भवन के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जायेगा।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...