Home क्राइम नायगांव में 8 किलो 206 ग्राम गांजा जब्त, कल्याण निवासी आरोपी गिरफ्तार
क्राइमताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

नायगांव में 8 किलो 206 ग्राम गांजा जब्त, कल्याण निवासी आरोपी गिरफ्तार

नायगांव में 8 किलो 206 ग्राम गांजा जब्त और एक आरोपी की गिरफ्तारी की खबर का थंबनेल
नायगांव पुलिस के अनुसार, वाकीपाड़ा में ₹2,05,150 का गांजा जब्त किया गया।

वाकीपाड़ा में गश्त के दौरान कार्रवाई; जब्त मादक पदार्थ की कीमत 2.05 लाख रुपये

नायगांव, पालघर। नायगांव पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने वाकीपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 किलो 206 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की कीमत 2 लाख 5 हजार 150 रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महबूब निसार शेख (30), निवासी आंबेडकर रोड, शिवाजी चौक, कल्याण के रूप में हुई है।

नायगांव पुलिस की ओर से 12 सितंबर 2026 को जारी प्रेस नोट के मुताबिक, यह कार्रवाई 11 सितंबर की सुबह करीब 7:05 बजे की गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय हजारे के निर्देश पर पुलिस टीम अवैध गतिविधियों पर निगरानी के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान नायगांव पूर्व के वाकीपाड़ा में चंडिका माता मंदिर के पास खुले स्थान पर नारंगी रंग का बैग लेकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

पुलिस के अनुसार, उसे रोककर पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गांजा मिला। पुलिस का आरोप है कि वह इसे बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था। बरामद मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ नायगांव पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 838/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज होने का भी उल्लेख है, वर्तमान मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक यशपाल सूर्यवंशी कर रहे हैं।

कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक यशपाल सूर्यवंशी, पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर आसबे तथा नायगांव पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। मामले में आगे की जांच जारी है।

VVCMC CORRUPTION FILES Part-1 : रिश्वत की शुरुआत से करोड़ों के नेटवर्क तक! जब भ्रष्टाचार पहुंचा जांच एजेंसियों तक

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...