ठाणे | मेट्रो सिटी समाचार: ठाणे शहर के गावदेवी इलाके में चंदा (वर्गणी) को लेकर एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई है। साई मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम के लिए चंदा इकट्ठा करने गए लोगों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मंदिर के सदस्य ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गावदेवी मार्केट क्षेत्र में चंदा मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान नवनाथ वायकर नामक व्यक्ति ने अचानक चॉपर से किशोर अंकुश नरे के सिर पर हमला कर दिया।
इस हमले में किशोर नरे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कळवा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी नवनाथ वायकर के खिलाफ नौपाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
इस घटना के बाद ठाणे में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं और नागरिकों में भय का वातावरण बन गया है।
जालना में टमाटर के दाम गिरने से किसान का गुस्सा, 25 क्विंटल फसल सड़क पर फेंकी