Home ताजा खबरें अमरावती में ईंधन संकट गहराया! कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म, गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्र

अमरावती में ईंधन संकट गहराया! कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म, गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें

अमरावती में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार और गैस सिलेंडर के लिए इंतजार करते लोग
अमरावती में पेट्रोल-डीजल खत्म होने और गैस संकट के चलते लोगों की लंबी कतारें

अमरावती | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। पंपों पर “पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं” के बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को बिना ईंधन के ही वापस लौटना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अचानक आई इस समस्या ने आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

वहीं, जिले के ग्रामीण इलाकों में एलपीजी गैस का भी गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। धामणगांव रेलवे क्षेत्र में गैस सिलेंडर पाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग तेज गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी के चलते अमरावती में जनजीवन प्रभावित हो गया है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

अजीत पवार ‘प्लेन क्रैश’ मामला: बेंगलुरु में दर्ज हुई जीरो FIR, रोहित पवार ने महाराष्ट्र पुलिस पर लगाए आरोप

Recent Posts

Related Articles

विरार में पुलिस द्वारा बरामद देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्र

विरार में अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

विरार | प्रतिनिधि: विरार में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मीरा-भायंदर,...

Share to...