Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Kidnapping : नालासोपारा में दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Kidnapping : नालासोपारा में दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

नालासोपारा : खुद को पुलिस बता कर एक युवक का अपहरण (Kidnapping) करने और पैसे मांगने के आरोप में पेल्हार पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना नालासोपारा पूर्व के हाईवे क्षेत्र में घटी है। पीड़ित ने बताया कि वह मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर मुंबई की तरफ वसई ग्रीन नर्सरी स्कूल नालासोपारा फाटा के पास पैदल ही जा रहा था। इस दौरान तो लोग उसके पास आए और मैंने उसके उससे बोला कि हम लोग पुलिस वाले हैं, ₹2000 हमें दो ।

यह कहते हुए उन्होंने युवक को बाइक पर बिठाकर मुंबई की ओर लगभग 10 किलोमीटर लेकर गए और वहां गाड़ी रोक कर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसे पैसे की मांग की इसके बाद उन्होंने पीड़ित के मित्र इसरायल के मोबाइल पर फोन करके उसे छोड़ने के लिए ₹20,000 की मांग की और पैसे लेकर सातीवली आने के लिए कहा।

इस घटना में पीड़ित व्यक्ति का नाम मोती राजेंद्र राम है जिसकी उम्र 20 वर्ष है वह डोंगरपाड़ा परिहार गांव में रहता है उसके द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर पुलिस ने इस घटना की एफ आई आर दर्ज की और कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरोपी सतीश पवार उम्र 34 वर्ष और योगेश अनिल घाडगे दोनों वाला लिव के रहने वाले हैं उन्हें 12 घंटों के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है साथ में इस घटना में उपयोग में लाई गई मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है ।आगे की कार्रवाई एपीआई अवघड़े कर रहे हैं।

यह कार्रवाई सुहास बावचे, पोलीस उप आयुक्त, परिमंडळ-३, विरार, रामचंद्र देशमुख, सहायक पोलीस आयुक्त, विरार विभाग के मार्गदर्शन में पेल्हार पोलीस ठाणे वसंत लब्दे, वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक, महेंद्र शेलार, पोलीस निरीक्षक (अपराध) व डिटेक्शन ब्रांच के पोउपनि / सनिल पाटील, तुकाराम माने, तानाजी चव्हाण, प्रताप पाचुंदे, पोअं/ संदिप शेळके, मोहसिन दिवाण, सचिन बळीद, बालाजी गायकवाड, किरण आव्हाड और रोशन पुरकर ने की।

Ambergris : नालासोपारा में व्हेल मछली की उलटी की तस्करी करते 4 गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...