Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Bus Accident Maharashtra : बस पलटने से दो लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल
मुंबई - Mumbai News

Bus Accident Maharashtra : बस पलटने से दो लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

Bus Accident

मुंबई: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा (Bus Accident) हो गया है, यहां पर्यटकों को लेकर जा रही बस अचानक पलट गई है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई वही 50 से अधिक लोग घायल है।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के तम्हिनी घाट पर एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी और अन्य 55 यात्री घायल हो गये। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

मानगांव पुलिस के अनुसार पुणे से कोकण जा रही एक निजी पर्यटक बस तम्हिनी घाट में एक तीव्र मोड़ पर पलट गई। घायलों को इलाज के लिए मानगांव उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। घटना की जांच की जा रही है।

बता दें, देश में हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र में एक के बाद एक हो रहे भीषण हादसे में लोगों को जिंदगी गंवानी पड़ रही है।सड़कों पर बेलगाम दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय ही मौत हो रही है। बीते दिनों ही बीते दिनों ही कोल्हापुर के बाहरी इलाके पुइखाड़ी में कोल्हापुर-राधानगरी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...