Home ताजा खबरें वसई-अर्नाळा हादसा: वॉटर पार्क में गिरने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच शुरू
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई-अर्नाळा हादसा: वॉटर पार्क में गिरने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच शुरू

वसई अर्नाळा वॉटर पार्क हादसे में 15 वर्षीय बच्चे की मौत
अर्नाळा में वॉटर पार्क हादसे में घायल बच्चे ने तोड़ा दम

वसई-विरार के अर्नाळा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वॉटर पार्क में खेलते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए आर्यन कानोकिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक आर्यन कानोकिया मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी का निवासी था। वह 20 मार्च को अपने परिवार के साथ अर्नाळा समुद्र किनारे स्थित एक रिसॉर्ट में घूमने आया था। इसी दौरान दोपहर में वॉटर पार्क में खेलते समय वह स्लाइड से उतरते वक्त अचानक नीचे गिर गया।

इस हादसे में उसके रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तुरंत मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई।

इस मामले में भोईवाडा पुलिस ने प्रारंभिक नोंद दर्ज कर जांच अर्नाळा सागरी पुलिस स्टेशन को सौंप दी है। पुलिस ने फिलहाल अपमृत्यु का मामला दर्ज किया है और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार का सर्कुलर: स्कूलों पर सख्त निर्देश, यूनिफॉर्म और किताबों की जबरन खरीद पर रोक

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...