Home ताजा खबरें वसई में मैंग्रोव संरक्षण पर अहम बैठक, MLA स्नेहा दुबे पंडित ने अवैध कटाई और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई में मैंग्रोव संरक्षण पर अहम बैठक, MLA स्नेहा दुबे पंडित ने अवैध कटाई और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Vasai mangrove protection meeting chaired by MLA Sneha Dubey Pandit
वसई में कांदळवन संरक्षण को लेकर विधायक स्नेहा दुबे पंडित की अध्यक्षता में बैठक।

वसई | मेट्रो सिटी समाचार: वसई तालुका में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कांदळवन (मैंग्रोव) संरक्षण और अवैध कटाई को रोकने के लिए शनिवार, 7 मार्च 2026 को नालासोपारा पश्चिम स्थित उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में वसई तालुका कांदळवन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने की।

बैठक में वसई-विरार क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण और उसके कारण कांदळवनों पर पड़ रहे दबाव को लेकर चर्चा की गई। हाल ही में नायगांव और वसई क्षेत्र में कांदळवनों के निरीक्षण के दौरान सामने आए मुद्दों की समीक्षा भी इस बैठक में की गई।

बैठक के दौरान कांदळवनों की अवैध कटाई, सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इन वन क्षेत्रों की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही भविष्य में कांदळवन पार्क विकसित करने की योजना पर भी विचार किया गया।

विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांदळवन पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा है। इसलिए इन क्षेत्रों में अवैध कटाई, जमीन कब्जा या अतिक्रमण जैसी गतिविधियों के खिलाफ बिना किसी समझौते के सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन निजी जमीनों पर कांदळवनों की कटाई हुई है, वहां पंचनामा तैयार कर संबंधित विकास प्राधिकरण यानी वसई-विरार महानगरपालिका को आगे की कार्रवाई के लिए जानकारी दी जाए।

इसके अलावा कांदळवन के अंतर्गत आने वाली जमीनों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 15 मई 2026 तक कांदळवन विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और भविष्य में कांदळवन पार्क विकसित करना जरूरी है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा मिल सके।

इस बैठक में प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि, महानगरपालिका अधिकारी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वसई में सड़क विकास को मिली रफ्तार: विधायक स्नेहा दुबे पंडित के प्रयास से 25 करोड़ रुपये मंजूर

Recent Posts

Related Articles

Vasai Virar municipal corporation free bus travel for women on Women’s Day
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

महिला दिवस पर वसई-विरार मनपा का तोहफा: महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त

वसई | मेट्रो सिटी समाचार: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वसई-विरार महानगरपालिका...

Share to...