Home ताजा खबरें वसई में सड़क विकास को मिली रफ्तार: विधायक स्नेहा दुबे पंडित के प्रयास से 25 करोड़ रुपये मंजूर
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई में सड़क विकास को मिली रफ्तार: विधायक स्नेहा दुबे पंडित के प्रयास से 25 करोड़ रुपये मंजूर

Vasai MLA Sneha Dubey Pandit road development fund 25 crore
वसई में सड़क सुधार कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये का निधि मंजूर।

वसई | मेट्रो सिटी समाचार: वसई तालुका में सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे पंडित के लगातार प्रयासों के बाद राज्य सरकार ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों के सुधार कार्यों के लिए करीब 25 करोड़ रुपये का निधि मंजूर किया है।

पिछले कई वर्षों से वसई क्षेत्र में बढ़ती आबादी और नगर विस्तार के बावजूद कई प्रमुख सड़कें जर्जर स्थिति में थीं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने विधानसभा सत्र के दौरान तथा मंत्रालय स्तर पर कई बार सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

उन्होंने सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले से मुलाकात कर आगाशी–वटार–नाळे–वाघोली–निर्मळ वसई–पापडी–उमेळा–नायगांव–जुचंद्र–बापाणे मार्ग के सुधार और विकास की मांग रखी थी। इस संबंध में मंत्रालय में कई बैठकों के माध्यम से भी लगातार प्रयास किए गए।

सरकार ने इन मांगों को मंजूरी देते हुए मार्च 2026 के बजट वर्ष में वसई तालुका की विभिन्न सड़कों के डांबरीकरण, कंक्रीटीकरण और नाली निर्माण के लिए निधि स्वीकृत कर दिया है।

स्वीकृत प्रमुख काम

• आगाशी – वटार – नाळे – वाघोली – निर्मळ वसई – पापडी – उमेळा – नायगांव – जुचंद्र – बापाणे सड़क (कि.मी. 6/100 से 7/500)
➡ निधि : 4 करोड़ रुपये

• इसी मार्ग का कि.मी. 7/500 से 8/700 तक सुधार कार्य
➡ निधि : 6 करोड़ रुपये

• कि.मी. 10/300 से 10/900 तक सड़क का कंक्रीट निर्माण और नाली निर्माण
➡ निधि : 3.5 करोड़ रुपये

• कि.मी. 19/400 से 23/500 तक सड़क सुधार और सुरक्षा दीवार निर्माण
➡ निधि : 10.5 करोड़ रुपये

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद वसई तालुका की यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने इस मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से वसई क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी।

पालघर के पास अधूरे पुल से मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे की शुरुआत में देरी

Recent Posts

Related Articles

Mumbai Crime Branch arrested Pravin Lonkar in Rohit Shetty house firing case
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 13वें आरोपी प्रवीण लोनकर को किया गिरफ्तार

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार; बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर...

Share to...