Home ताजा खबरें वसई में भाजपा को बड़ी मज़बूती: शिवसेना (UBT ) गट और बहुजन विकास आघाडी के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
ताजा खबरेंमुख्य समाचारराजनीतिवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई में भाजपा को बड़ी मज़बूती: शिवसेना (UBT ) गट और बहुजन विकास आघाडी के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

वसई में शिवसेना और बीवीए कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश
वसई में शिवसेना और बीवीए कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश

भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित की उपस्थिति में शिवसेना (UBT ) गट और बहुजन विकास आघाडी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा संगठनात्मक बल माना जा रहा है, जिससे वसई-विरार में भाजपा की ताकत और बढ़ेगी।

पालघर, 5 अगस्त: वसई विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना (UBT) गट और बहुजन विकास आघाडी से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज दिनांक 5 अगस्त 2025 को मुंबई स्थित भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय, नरिमन पॉइंट में भाजपा में शामिल हुए। इन सभी ने “आधी राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में स्वयं” मतलब,’पहले देश, फिर पार्टी और अंत में खुद’ के विचार को स्वीकार करते हुए भाजपा का दामन थामा।

  • प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में भव्य स्वागत

इस बृहद् कार्यक्रम में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और वसई की ‘संघर्षकन्या’, विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • भाजपा में शामिल हुए प्रमुख चेहरे

आज पार्टी में शामिल होने वाले कई प्रमुख और अनुभवी पदाधिकारी रहे, जिनमें शामिल हैं, निलेश भानुसे – वसई शहर समन्वयक, सुनील मिश्रा – तालुका अधिकारी, युवासेना, प्रकाश देवलेकर – उपतालुका प्रमुख, वैभव म्हात्रे – उपजिल्हा अधिकारी, योगेश भानुसे – उपशहर प्रमुख, संतोष घाग, नितीन ठाकूर, संतोष कनोजिया, दिनेश भानुशाली – बहुजन विकास आघाडी पदाधिकारी, आनंद पाटील – सामाजिक कार्यकर्ता इनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोश और आत्मविश्वास के साथ भाजपा में प्रवेश किया।

  • कई वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद

इस आयोजन में अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं: विधायक विक्रांत पाटील, माधवी नाईक, विधायक राजन नाईक, नवनाथ बन, भाजपा जिलाध्यक्ष (वसई-विरार शहर) प्रज्ञा पाटील, महेंद्र पाटील समेत भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।

  • भाजपा की ताकत और बढ़ी, महानगरपालिका चुनाव पर असर

इस बृहद् पक्षप्रवेश कार्यक्रम से वसई में भाजपा की संगठनात्मक ताकत को बड़ा बल मिला है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है, और यह जीत की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

भायंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 20 लोग गिरफ्तार, ₹3.31 लाख का सामान जब्त

Recent Posts

Related Articles

Share to...