वसई-विरार: गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच वसई-विरार शहर में गणेश विसर्जन स्थलों पर मंडप और अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिए जाने वाले ठेकों को लेकर भाजपा नेता एवं नगरसेवक अशोक गजानन शेलके ने मनपा आयुक्त को पत्र दिया है।
अपने पत्र में शेलके ने मांग की है कि गणेश विसर्जन स्थलों पर मंडप, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं के ठेके देते समय केवल आर्थिक पहलू को ध्यान में न रखा जाए, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता, सुरक्षा तथा संबंधित कर्मचारियों की जानकारी को भी प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं, इसलिए व्यवस्था बेहद संवेदनशील होती है। शेलके ने मांग की है कि ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों की पुलिस पड़ताल और पूरी जानकारी मनपा के पास होना अनिवार्य किया जाए।
पत्र में यह भी कहा गया है कि अलग-अलग राज्यों से आने वाले ठेका कर्मचारियों की पूरी जानकारी यदि प्रशासन के पास नहीं होगी, तो भविष्य में कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या, गैरप्रकार या अनुचित घटना का खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
अशोक शेलके ने मनपा आयुक्त से गणेशोत्सव की धार्मिक भावनाओं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की शांति को ध्यान में रखते हुए केवल हिंदू ठेकेदारों को गणेश विसर्जन व्यवस्था के ठेके देने की मांग की है।
गौरतलब है कि वसई-विरार मनपा इस वर्ष गणेश विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब, फिरते हौद, जेट्टी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कर रही है।
Vasai-Virar : किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्राकृतिक संसाधन,...
ByMCS DESKSeptember 10, 2026वसई : वसई-विरार में स्मार्ट बिजली मीटर का मुद्दा अब महज बिजली...
ByMCS DESKSeptember 7, 2026Vasai-Virar : मणिपुर की हिंसा को शुरू हुए तीन साल से अधिक...
ByMCS DESKSeptember 7, 2026Vasai-Virar : महंगाई की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि सरकार के आंकड़ों...
ByMCS DESKSeptember 3, 2026