Home देश Vasai Virar Marathon 2023 Winner : गत चैंपियन मोहित राठौड़ को पिछाड़ तीर्थ पुन ने जीती प्रतियोगिता
देशमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai Virar Marathon 2023 Winner : गत चैंपियन मोहित राठौड़ को पिछाड़ तीर्थ पुन ने जीती प्रतियोगिता

Vasai Virar Marathon 2023

मुंबई : वसई विरार महानगरपालिका द्वारा आयोजित 11वीं मैराथन (Vasai Virar Marathon 2023) का मुकाबला काफी रोचक रहा, जिसमें गोरखा रेजीमेंट (दार्जिलिंग) के तीर्थ पुन ने गत चैंपियन मोहित राठौड़ से 2 घंटा 21 मिनट और 48 सेकंड का समय लेकर फुल मैराथन प्रतियोगिता जीत ली है।

  • इसी तरह हाफ मैराथन में नूरहसन और प्राजक्ता विजेता रहीं

वसई विरार शहर महानगरपालिका और वसई तालुका कला क्रीड़ा विकास बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से मैराथन का यह शानदार आयोजन विरार में आयोजित किया गया था। रविवार 10 दिसंबर की सुबह विरार के वीवा कॉलेज परिसर में हजारों प्रतियोगियों और स्थानीय दर्शकों के बीच प्रतियोगिता का फ्लैग ऑफ किया गया। जिसमें गत चैंपियन मोहित राठौड़ और वर्तमान प्रतियोगिता विजेता तीर्थ के बीच कांटे को टक्कर रही।

फ्लैग ऑफ के बाद दोनो धावक एक दूसरे को पिछाड़ने में लगे रहे। राठौड़, जो आधी से अधिक दूरी के बाद पुन से आगे चल रहे थे, 30 किमी के बाद उनके पैरों में क्रैंप आने के बाद पुन से पिछड़ने लगे लेकिन फिर भी अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग करते हुए उन्होंने यह दौड़ 2 घंटा, 26 मिनट और 43 सेकंड में पूरी करते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाई। वो कुल मिलाकर इस बार के विजेता तीर्थ चुन से से लगभग पांच मिनट पीछे रह गए। साथ ही उत्तराखंड के चंपावत के सिकंदर चिंधू ने 2:28.36 का समय लेते हुए प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर जगह सुनिश्चित की।

पुरुषों की हाफ मैराथन धावक तीर्थ पुन ने इस बार फुल मैराथन जीतकर 3 लाख रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि मोहित राठौड़ को 2 लाख रुपये के पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। पुरुषों की हाफ मैराथन में एमडी नूरहसन ने 1:04.45 में जीती। वह 2022 पुरुषों की हाफ मैराथन में अनीश थापा द्वारा निर्धारित 1:04.37 के पिछले कोर्स रिकॉर्ड से केवल 8 सेकंड पीछे रहे। पुनित यादव 1:04.49 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, उसके बाद अरुण राठौड़ 1:04.53 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई।

महिलाओं की हाफ मैराथन में नागपुर की प्राजक्ता गोडबोले ने 1:18.12 के साथ जीती वहीं तामसी सिंह ने 1:20.09 के साथ दूसरा और फूलन पाल ने 1:20.28 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों हाफ मैराथन विजेताओं को दो-दो लाख रुपये मिले।

वसई विरार महानगरपालिका की राष्ट्रीय स्तर की इस मैराथन प्रतियोगिता (Vasai Virar Marathon 2023) में कृष्ण प्रकाश (आईपीएस) और विश्वास नांगरे पाटिल (आईपीएस) सहित पालघर के पूर्व जिला कलेक्टर कैलास शिंदे (आईएएस) के साथ विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की वसई विरार नगर निगम मैराथन 2023 (Vasai Virar Marathon 2023) प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
1) पूर्ण मैराथन (एलिट पुरुष समूह):
तीर्थ पुन 02:21:48;
मोहित राठौड़ 02:26:43;
तदाखे सिकंदर चिंधु 02:28:36.

2) पूर्ण मैराथन (ओपन पुरुष समूह):
मनोज कुमार यादव 02:27:25;
निखिल सिंह 02:29:53;
भगत सिंह वलवी 02:30:59.

3) फुल मैराथन (महिला ओपन ग्रुप):
अश्विनी जाधव 03:06:38;
अभिलाषा भगत 03:22:48;
नूतन एन 03:23:44.

4) हाफ मैराथन (एलिट पुरुष समूह):
मो. नूरहसन 01:04:45;
पुनित यादव 01:04:49;
अरुण राठौड़ 01:04:53.

5) हाफ मैराथन (एलिट महिला समूह):

प्राजक्ता गोडबोले 01:18:12;
तामसी सिंह 01:20:09;
फुल्लन पाल 01:20:28.

प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को ट्राँफी और पारितोषिक देने के बाद आयोजक मंडल द्वारा आभार ज्ञापित करने बाद समापन की घोषणा की गई.

Vasai Virar Marathon 2023 : तीर्था पुनने जिंकली वसई विरार महानगरपालिका मॅरेथॉन

 

Related Articles

Share to...