Home ताजा खबरें विरार में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टाइल्स गिरने से दो मजदूरों की मौत
ताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

विरार में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टाइल्स गिरने से दो मजदूरों की मौत

Virar accident two workers killed after tiles fell from truck
विरार पश्चिम के बोळींज इलाके में ट्रक से लादियां गिरने से दो मजदूरों की मौत।

वसई | मेट्रो सिटी समाचार: विरार इलाके में एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। ट्रक से भारी लादियां (पत्थर/टाइल्स) उतारते समय अचानक लादियां उनके ऊपर गिर पड़ीं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को विरार पश्चिम के बोळींज इलाके में राजेश कुमार मघूराम (39) और ओमप्रकाश शंभूनाथ (40) नामक मजदूर ट्रक से सामान उतारने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लादियों का संतुलन बिगड़ गया और भारी वजन का ढेर दोनों मजदूरों के ऊपर आ गिरा।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों मजदूरों को तुरंत उपचार के लिए मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन चोटें ज्यादा गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस मामले में बोळींज पुलिस स्टेशन में दुर्घटनात्मक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

पालघर के पास अधूरे पुल से मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे की शुरुआत में देरी

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

वसई-विरार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मजदूरों से जुड़े कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अगस्त 2025 में नायगांव पूर्व के ससूपाड़ा इलाके में एक कांच फैक्ट्री में करीब 10 हजार किलो कांच की भारी थप्पी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस हादसे में एक नाबालिग मजदूर भी शामिल था। मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

इसके अलावा मार्च 2025 में नालासोपारा पूर्व में विवांता होटल के पास सीवर लाइन के लिए चल रहे खुदाई कार्य के दौरान मिट्टी का ढेर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

महाराष्ट्र में बढ़ते सड़क हादसे: जनवरी में 776 मौतें, RTI में बड़ा खुलासा

Recent Posts

Related Articles

Mumbai Crime Branch arrested Pravin Lonkar in Rohit Shetty house firing case
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 13वें आरोपी प्रवीण लोनकर को किया गिरफ्तार

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार; बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर...

Share to...