Home क्राइम विरार में सनसनी: पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर की महिला की हत्या, दोनों फरार
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

विरार में सनसनी: पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर की महिला की हत्या, दोनों फरार

Vasai Virar Crime

वसई-विरार के विरार पश्चिम स्थित ग्लोबल सिटी इलाके में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। यहां एक महिला की उसके ही पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी दोनों फरार हो गए हैं।

मृतका की पहचान आरती (30) के रूप में हुई है, जो अपने पति मुन्ना और उसकी दूसरी पत्नी मीरा के साथ ग्लोबल सिटी के एकता पार्क स्थित कल्पवृक्ष सोसायटी की निर्माणाधीन इमारत में रह रही थी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि पति मुन्ना और उसकी दूसरी पत्नी मीरा ने मिलकर आरती के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरती का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बोळींज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में इमारत के ठेकेदार श्रीराम गोपीराम गुजर की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है।

भीड़भाड़ वाले इलाके और मजदूरों के रहने की जगह पर हुई इस घटना से क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है.

वसई: 7 लाख की रिश्वत लेते निजी व्यक्ति गिरफ्तार, अपर तहसीलदार फरार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...