Home मनोरंजन VVCMC appeal to Tax Payers : वसई विरार के टैक्स दाताओं, बिना पगार वाले काम पर लग जाओ!
मनोरंजनमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

VVCMC appeal to Tax Payers : वसई विरार के टैक्स दाताओं, बिना पगार वाले काम पर लग जाओ!

VVCMC appeal to Tax Payers

वसई विरार शहर क्षेत्र में लगभग हर क्षेत्र में गटरों से ठक्कन नदारद हैं। नदारद गटरों वाले अधिकांश क्षेत्र अवैध निर्माणों वाला क्षेत्र हैं जिन्हे आम भाषा में झोपड़पट्टी इलाका भी कहा जाता है। वसई विरार शहर महानगरपालिका द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं और ये दावा किया गया है कि अगर आप जिओ टैग वाली फोटो के साथ बिना ढक्कन वाले गटर की फोटो भेजेंगे तो वहां पर ढक्कन लगा दिया जाएगा।

अगर बारीकी से देखें तो ये सीधे तौर पर अधिकारियों की अकर्मण्यता है और हेल्पलाइन जारी करने के माध्यम से इसमें छिपे भ्रष्टाचार को दबाने की कोशिश है। शहर के हर हिस्से में एक आम इंसान भी नजर मारे तो बिना ढक्कनों वाले गटर बड़ी तादाद में दिखा जायेंगे, कुछ इलाकों में तो गटर ही ध्वस्त हो चुके हैं तो फिर उस पर ढक्कन लगाने का तो सवाल ही नहीं उठता।

जबकि  वसई विरार शहर के हर प्रभाग में संबंधित विभाग के अधिकारी और अभियंता नियुक्त किए गए हैं जिनकी यही जिम्मेदारी कि उस विभाग में जाकर बिना ढक्कन वाले गटरों की रिपोर्ट तैयार करें और उस पर कार्रवाई के तौर पर ढक्कन लगाए जाएं। जबकि मनपा अधिकारी संजय हेरवाडे ने यह प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लोगों को बिना मजदूरी दिए काम पर लगाया है, ऐसा प्रतीत होता है।  ये प्रेस विज्ञप्ति और आह्वान करना अधिकारियों की अपरिपक्वता का प्रतीक है और महानगरपालिका क्षेत्र के टैक्स पेयर्स का उपहास करने जैसा कृत्य है। जिसकी लोग आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

महानगरपालिका द्वारा की गई इस अपील पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है, कमेंट करके जरूर बताएं।

मनपा ने कर दाताओं से की है ये अपील

वसई-विरार शहर नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से सार्वजनिक रूप से अनुरोध है कि यदि आप जिस स्थान पर सीवर चेंबर कवर की मरम्मत नहीं हुई है या जहां आप रहते हैं उस क्षेत्र में चेंबर कवर नहीं है, तो यदि आप मोबाइल नंबर (मोबाइल) पर व्हाट्सएप करते हैं नंबर) नीचे दिया गया है, तो नगर निगम के माध्यम से उक्त कवर को बदलने में सुविधा होगी और आगे की अनुचित घटना से बचा जा सकेगा।

1. शिकायतें वेबसाइट vvcmc.in पर दर्ज की जा सकती हैं।
2. वार्ड समिति के अनुसार इंजीनियर के व्हाट्स एप नंबर पर जियोटैग फोटो के साथ शिकायत इस प्रकार दर्ज करायी जा सकती है.

वार्ड समिति व्हाट्स एप नंबर कनिष्ठ अभियंता का नाम टेलीफोन नंबर वार्ड समन्वयक मुख्यालय कनिष्ठ अभियंता

ए सचिन टंडेल 9890018878 वार्ड समिति ए,बी,सी,ई,एफ

सतीश कुमार सूर्यवंशी उप-अभियंता
9822048494

वार्ड समिति डी,जी,एच,आई सुरेश शिंगणे
उप-अभियंता 9892374629

स्मित गांधी 7719050888
बी दुर्गेश भटकर 9823532485
सी सिद्धार्थ पाटिल 9158205556
डी सचिन नामधारे 8668505157
ई सुनीत आयरे 8983975032
एफ परेश पाटिल 9607366660
जी वरुण गावंकर 9850196322
एच अंकित पाटिल 9766685042
मैं अनिकेत मोहिते 8806778967

उपरोक्त सूचना जनहित हेतु जारी की जा रही है।

VVCMC : महानगरपालिका प्रभाग समिती निहाय वृक्षप्राधिकरण विभागाचे नियंत्रण पथक

Recent Posts

Related Articles

पनवेल SIB आवासीय क्वार्टर भूमि आवंटन
ताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

पनवेल में SIB आवासीय क्वार्टर निर्माण के लिए 4 हेक्टेयर भूमि का आवंटन

महाराष्ट्र सरकार ने पनवेल, रायगढ़ में 4 हेक्टेयर भूमि SIB के आवासीय...

Share to...