विरार: वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र के तेजी से बढ़ते औद्योगिकीकरण के बीच वालीव इलाके के कारखानदारों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर महापौर अजीव पाटिल से मुलाकात की। 3 अप्रैल को हुए इस प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
वालीव क्षेत्र में इस समय 15 हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग संचालित हो रहे हैं, जिन पर हजारों परिवारों का रोजगार निर्भर है। बावजूद इसके, ये उद्योग आज भी सड़क, पानी, बिजली और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
कारखानदारों ने खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्रों में खराब सड़कों, पानी की कमी और मजदूरों के लिए अपर्याप्त परिवहन सेवाओं की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यदि इन मूलभूत सुविधाओं को जल्द पूरा किया जाए तो उद्योगों को गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
महापौर अजीव पाटिल ने उद्योगपतियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भरोसा दिलाया कि महानगरपालिका उद्योगों के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग करेगी।
इस दौरान स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी, सभागृह नेता प्रफुल्ल साने और नगरसेवक भोईर भी उपस्थित रहे।
मुंब्रा फायरिंग केस: बहन से छेड़छाड़ के आरोप में युवक ने चलाई गोली, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल