Home महाराष्ट्र Western Railway : उधना एवं मडगांव के बीच अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन चलाएगी
महाराष्ट्र

Western Railway : उधना एवं मडगांव के बीच अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन चलाएगी

मुंबई, गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए और त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए Western Railway उधना और मडगांव स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन चलाएगी इससे पहले, Western Railway द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए 6 जोड़ी गणपति स्पेशल ट्रेनों की 60 सेवाओं के बारे में अधिसूचित किया जा चुका है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09020 उधना-मडगांव स्पेशल उधना से 15.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 एवं 29 अगस्त, 2022 को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09019 मडगांव-उधना स्पेशल मडगांव से 10.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 एवं 30 अगस्त, 2022 को चलेगी।

यह भी पढ़ें : CM Shinde : महाराष्ट्र में आपदा संभावित क्षेत्रों के लिए शीघ्र बनेगी पुनर्वास नीति

 

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार में फ्लोर टेस्ट के पहले नेताओं के ठिकानों पर छापा

ट्रेन संख्या 09020 की बुकिंग 25 अगस्त, 2022 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्त ट्रेन विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...