Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Rajiv Patil ‘Nana’ :राजीव पाटिल बीजेपी में शामिल होंगे? वसई-विरार में सियासी सरगर्मी
पालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsराजनीतिवसई-विरार - Vasai-Virar Newsविधानसभा चुनाव 2024

Rajiv Patil ‘Nana’ :राजीव पाटिल बीजेपी में शामिल होंगे? वसई-विरार में सियासी सरगर्मी

Rajiv Patil 'Nana'
वसई-विरार: पालघर जिले के वसई-विरार में इन दिनों राजनीतिक गलियारों में एक नाम जो खूब चर्चा में है, वो है बहुजन विकास अघाड़ी के नेता राजीव पाटिल (Rajiv Patil ‘Nana’) का। सूत्रों के मुताबिक, राजीव पाटिल जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

वसई विरार शहर के प्रथम नागरिक रहे, बड़े कद के नेता राजीव पाटिल का लंबा समय बहुजन विकास अघाड़ी में बीता और राजीव पाटिल का पार्टी को जमीनी स्तर तक लेन में सक्रिय योगदान रहा है। उनकी जोड़ी विधायक हितेन्द्र ठाकुर के साथ हमेशा से मजबूत मानी जाती थी। लेकिन हाल ही में, नवरात्रि के दौरान वसई-विरार में राजीव पाटिल के अकेले पोस्टर लगाए जाने से कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, राजीव पाटिल आगामी कुछ दिनों में बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस खबर के सामने आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लोग इस बारे में अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि राजीव पाटिल का बीजेपी में जाना बहुजन विकास अघाड़ी को बड़ा झटका होगा, जबकि कुछ लोग मानते हैं कि इससे बीजेपी को मजबूती मिलेगी।

फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि राजीव पाटिल आखिरकार क्या फैसला लेते हैं।

यह खबर वसई विरार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। आने वाले दिनों के लिए इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Share to...