Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Vasai-Virar : महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar : महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Vasai-Virar : पालघर में गुरुवार को महिला के मिले क्षत-विक्षत शव के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पालघर में गुरुवार को महिला के मिले क्षत-विक्षत शव के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव मिलने के महज कुछ घंटों में 2 आरोपियो को पकड़कर कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त कर ली है।

मामले की जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधिकारी दत्तात्रय शिंदे ने दी। महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी।बता दें कि राजमार्ग से गुजर रहे एक वाहन में सवार व्यक्ति वाघोबा खिंड के पास शौच के लिए उतरा था, तभी झाड़ियों से उसे दुर्गंध आई और जब उसने आसपास देखा तो उसे शव दिखाई दिया।

जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव बरामद किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला की हत्या के मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया था। पालघर की डीवाईएसपी नीता पड़वी की टीम को जांच के दौरान पता चला कि महिला के गुमशुदगी का बांद्रा पुलिस थाने में केस दर्ज है।

जिसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को विरार और बांद्रा से हिरासत में लिया। पुलिस ने जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। और बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला की हत्या की थी। पुलिस दोनों आरोपियों पर हत्या और सबूतों को मिटाने का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...