Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News नालासोपारा - Nalasopara News विरार में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत
नालासोपारा - Nalasopara Newsपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

विरार में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत

विरार पूर्व चंदनसार हॉस्पिटल के सामने कंटेनर हादसे का दृश्य
विरार पूर्व के चंदनसार हॉस्पिटल के सामने कंटेनर हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य।

विरार पूर्व: विरार पूर्व के चंदनसार हॉस्पिटल के सामने मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सड़क पार करते समय एक युवक कंटेनर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान आकाश केसरया (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश सड़क किनारे नींबू-मिर्च बेचने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि आकाश सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह एक कंटेनर के नीचे आ गया। कंटेनर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही विरार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और कंटेनर चालक की भूमिका क्या थी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस हादसे के बाद एक बार फिर विरार के व्यस्त मुख्य मार्गों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सड़क यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

फिलहाल विरार पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...