Home उत्तर प्रदेश Jaunpur : पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ  सत्याग्रह आन्दोलन का 233वाँ दिन
उत्तर प्रदेश

Jaunpur : पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ  सत्याग्रह आन्दोलन का 233वाँ दिन

Jaunpur : सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।

जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 233वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ जारी रहा।

यह भी पढ़ें : Jaunpur : मिस यूपी बनी जिले की बेटी शिखा प्रजापति तो वही रोहित श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश गर्व से सम्मानित किया गया

सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।

आन्दोलन के समर्थन में संजय शुक्ला, बिहारी लाल यादव, जुबेर अहमद, विजय प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, सन्तोष कुमार, मो.रफीक, सुजीत यादव, मनीष कुमार, अरशद, रविन्द्र कुमार मिश्र, नमन व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...