An Indian Air Force vehicle convoy attacked by terrorists : जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना की गाड़ियों पर आतंकी हमले की खबरें आ रही हैं. शुरुआती जानकारी है कि इस हमले में वायुसेना के 4 जवान घायल हुए हैं. आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों के काफिले पर फायरिंग कर दी. यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई।

हमले के बाद वायुसेना की गाड़ियों का काफिला शाहसितार के पास एयर बेस कैंप पर सुरक्षित पहुंच गया है. फिलहाल इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें: आयकर अधिकारी को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार