Home क्राइम MBVV : जमानत में मदद के नाम पर API ने मांगे 10 लाख, एंटी करप्शन ने पकड़ा, मामला दर्ज़
क्राइममुंबई - Mumbai News

MBVV : जमानत में मदद के नाम पर API ने मांगे 10 लाख, एंटी करप्शन ने पकड़ा, मामला दर्ज़

MBVV

मुंबई : क्राइम ब्रांच यूनिट-1 काशीमीरा (MBVV ) के सहायक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, ठाणे विभाग ने रिश्वत की रकम मांगने का मामला काशीमीरा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है।इस कार्रवाई से एमबीवीवी पुलिस समेत अन्य सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

बात दें कि,रिश्वतखोरी के मामले में एमबीवीवी पुलिस समय-समय पर सुर्खियां बटोरती रहती है। हाल ही में आर्थिक गुनाह शाखा का एक पीआई पर लाखों रुपये रिश्वतखोरी का मामला सामने आया था। फिलहाल, उपरोक्त कार्रवाई एसीबी पुलिस अधीक्षक सुनील लोखंडे के आदेशानुसार ठाणे एसीबी पी.आई.एन.बी. थोरात की टीम ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ विरार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, उक्त अपराध का जांच अधिकारी आरोपी लोक सेवक टोकले है। शिकायतकर्ता के भाई को दर्ज अपराध में जमानत दिलाने में मदद हेतु दिनांक 18 मार्च को 10 लाख  रुपये मांगा, जिसमें से पहली किस्त सत्यापन प्रक्रिया में 5 लाख रुपये उसी दिन स्वीकृत होना पाया गया है। हालांकि, आरोपी लोक सेवक कैलाश जयवंत टोकले, सहायक पुलिस निरीक्षक, क्राइम ब्रांच युनिट-1 काशीमीरा (मिरा भाईंदर वसई विरार पोलिस आयुक्तालय) के विरुद्ध काशीमीरा पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था।आगे की जांच ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की जा रही है।

Election 2024 Mumbai : मुंबई के 1800 डॉक्टरों, नर्सों को दी गई चुनावी ड्यूटी, कलेक्टर ने आदेश वापस लिया!

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...