Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News Vasai Virar में ऑटो रिक्शा चोर गिरफ्तार
पालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai Virar में ऑटो रिक्शा चोर गिरफ्तार

Vasai Virar क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में भारी पैमाने पर लोगों के मोबाइल रिक्शा और बाइक चोरी हुए हैं इस दिशा में कार्य करते हुए मीरा भायंदर Vasai Virar आयुक्तालय की मानिकपुर पुलिस ने अच्छी सफलता हासिल की है

चोरी गए वाहनों के मामलों की जांच करते हुए मानिकपुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों जिनमें इम्तियाज अली कादरी, उम्र 50 वर्ष, जो कि रिक्शा चलाता है उसे मुंब्रा से गिरफ्तार किया है और दूसरा आरोपी आमिर शेख जिसकी उम्र 25 वर्ष है और वह भी रिक्शा चलाता है वह भी मुंब्रा का ही रहने वाला है, इन दोनों को रिक्शा के चोरी वाले मामले में गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चार ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

घटना में पुलिस ने कुल ₹1 लाख 15000 का मालमत्ता जप्त किया है । इसके साथ ही पुलिस ने इन चोरों द्वारा चोरी किए गए कुल 4 मामलों का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो मामले मानिकपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज है, एक मामला अचोले पुलिस स्टेशन में दर्ज है और एक मामला रबाले पुलिस स्टेशन थाने नवी मुंबई में दर्ज है।

यह भी पढ़ें : Western Railway : उधना एवं मडगांव के बीच अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन चलाएगी

पुलिस द्वारा की गई पूरी कार्रवाई वसई जोन दो के डीसीपी संजय कुमार पाटिल एसीपी पद्मजा बड़े के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपतराव पाटिल के नेतृत्व में अभिजीत मडके, डिटेक्शन ब्रांच के पुलिस निरीक्षक और सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन सानप, पुलिस उप निरीक्षक तुकाराम भोपले, पुलिस हवलदार शैलेश पाटील, शामेश चंदनशीवे, धनंजय चौधरी अनिल चौहान व पुलिस सिपाही प्रवीण कांदे ने संयुक्त रूप से की।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...