Home ताजा खबरें भिवंडी में हिंदी-मराठी विवाद ने पकड़ा तूल, रिक्शा चालक ने मांगी माफी – मनसे ने दी कड़ी चेतावनी
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचार

भिवंडी में हिंदी-मराठी विवाद ने पकड़ा तूल, रिक्शा चालक ने मांगी माफी – मनसे ने दी कड़ी चेतावनी

भिवंडी में हिंदी-मराठी विवाद ने पकड़ा तूल, रिक्शा चालक ने मांगी माफी – मनसे ने दी कड़ी चेतावनी

भिवंडी, 9 जुलाई: भिवंडी शहर में भाषा विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति देखने को मिली। भिवंडी बायपास इलाके में एक प्रवासी रिक्शा चालक और मराठी युवक के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बिगड़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मामले में दखल दिया और रिक्शा चालक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

घटना के बाद भिवंडी मनसे नगर अध्यक्ष मनोज गुलवी मौके पर पहुंचे और कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा, “भविष्य में किसी मराठी युवक को हाथ लगाने की कोशिश भी की गई, तो देख लेना हाथ कहाँ जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि भिवंडी में प्रवासी चालकों द्वारा मराठी नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है, जिसे मनसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

मनसे की सख्ती के बाद संबंधित प्रवासी रिक्शा चालक ने मराठी युवक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। स्थानीय लोगों ने मनसे की तत्परता की सराहना की, वहीं कुछ नागरिकों ने इस तरह की राजनीति से बचने की अपील भी की।

यह घटना उस समय सामने आई है जब राज्य में हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद एक बार फिर गर्माया हुआ है। मनसे पहले भी अमराठी दुकानदारों और प्रवासी चालकों को लेकर आंदोलन करती रही है।

🔴 यह मामला अब स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों के लिए एक चेतावनी है कि भाषा के नाम पर बढ़ते टकराव को गंभीरता से लिया जाए, वरना आने वाले समय में भिवंडी जैसे बहुभाषी शहरों में सामाजिक समरसता पर संकट गहराने की आशंका है।

खराब खाना परोसे जाने पर भड़के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, कैंटीन स्टाफ से की मारपीट, वीडियो वायरल

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...