Home महाराष्ट्र Central Railway : मिरज-परली वैजनाथ और मिरज-कोल्हापुर खंड पर डेमू सेवाएं बहाल
महाराष्ट्र

Central Railway : मिरज-परली वैजनाथ और मिरज-कोल्हापुर खंड पर डेमू सेवाएं बहाल

मुंबई, यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए Central Railway ने मिरज-परली वैजनाथ और मिरज-कोल्हापुर खंड पर अनारक्षित डेमू सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया है

Central Railway मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11412 अनारक्षित डेमू मिरज जंक्शन से दिनांक 15.08.2022 से 21.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.10 बजे परली वैजनाथ पहुंचेगी। इसी प्रकार 11411 अनारक्षित डेमू परली वैजनाथ से दिनांक 16.08.2022 से 7.25 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17.55 बजे मिरज पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- ठाणे मनपा के Tiranga बिक्री केंद्र पर नागरिकों का भारी उत्साह

इसी प्रकार 01513 अनारक्षित डेमू मिरज दिनांक 15.08.2022 से 21.55 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.05 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। वहीं संशोधित समय के अनुसार 01549 सांगली-कोल्हापुर डेमू अब सांगली से दिनांक 15.82022 से 20.32 बजे सांगली-मिरज डेमू के रूप में चलेगी और 20.45 बजे मिरज पहुंचेगी। इसी प्रकार 01548 कोल्हापुर-मिरज डेमू दिनांक 15.8.2022 से रुकड़ी (21.45/21.46 बजे) और हटकनंगले (21.55/21.56 बजे) में संशोधित समय के साथ चलेगी। ये सभी डेमू 10 कार डेमू के साथ चलेंगी। 11411/11412 और 01513 की सेवा के लिए मेल/एक्सप्रेस किराया लिया जाएगा।

–Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...