मुंबई क्राइम ब्रांच का बच्चा बेचने वाला गैंग मामला

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट संख्या 9, बच्चा चोरी (Child Trafficking) मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है, इस मामले में आज महाराष्ट्र के चिपलून ज़िले के खेरड़ी और पालघर जिले के विरार इलाक़े से दो लोगो को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है।

मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, हालांकि इन्हे अभी तक गिरफ्तार नही किया है।जानकारी मिली है कि जिन्हे क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिए वो बच्चे की ख़रीद और बिक्री (Child Trafficking)  में सहभागी थी।

इस पूरे मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 8 लोगों  को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें : नालासोपारा का ‘वांटेड’ यू.पी. से गिरफ्तार

Vasai News : पत्नी के प्रेमी को चाकू मार हुआ था फरार, 1 साल बाद गिरफ्तार