Home उत्तर प्रदेश Lucknow : महिला दिवस पर कांग्रेस ने प्रियंका के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश

Lucknow : महिला दिवस पर कांग्रेस ने प्रियंका के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च

Lucknow : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को लखनऊ में ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ महिला मार्च निकाला।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को लखनऊ में ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ महिला मार्च निकाला।

मार्च का नेतृत्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने किया। यह मार्च लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू होकर सिकंदरबाग़ स्थित वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा पर ख़त्म हुआ।

इस मार्च से कांग्रेस ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए राजनीति में भागीदारी और सशक्तिकरण का संदेश दिया। पूरे उत्तर प्रदेश से आयी महिलाओं ने पैदल मार्च में हिस्सा लिया। प्रियंका गांधी मार्च में शामिल बालिकाओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन कर रहीं थी।

इस पैदल मार्च में प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों ने भी हिस्सा लिया। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि पार्टी कुल उम्मीदवारों से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी ने वह वादा पूरा किया और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से 159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया।

इस मार्च में डॉक्टर्स, सेविकाओं, शिक्षिकाओं के साथ खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाओं के अलावा कांग्रेस की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रियंका वाड्रा ने वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

कांग्रेस की प्रवक्ता शुचि विश्वास श्रीवास्तव ने बताया कि यह महिलाओं का यह पैदल मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है। नारी शक्ति के राजनीतिक पुनरोत्थान को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है और उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

मार्च में कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, महिला कांग्रेस सेंट्रल जोन की इंचार्ज विद्या नेगी, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की कोआर्डिनेटर और महिला कांग्रेस वेस्ट जोन की इंचार्ज संगीता गर्ग, यूपी महिला कांग्रेस सेंट्रल जोन की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव प्रतिभा अटल पाल, प्रदेश प्रवक्ता सुचि विश्वास, मीडिया पैनलिस्ट आस्था तिवारी समेत कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...