Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Vasai Virar : बच्ची के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai Virar : बच्ची के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

संजयकुमार पाटील पोलीस उप आयुक्त, परीमंडळ 2 वसई, पंकज शिरसाट सहाय्यक पोलीस आयुक्त, तुंळीज विभाग, के मार्गदर्शन में वालीव पोलीस ठाणे वरीष्ठ पोलीस निरीक्षक कैलास बर्वे ने की है।

वसई। पालघर जिले में छह साल की बच्ची के अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वालिव क्राइम ब्रांच ने 6 वर्षीय बच्ची के अपहरण की गुत्थी सुलझाई है। मिली जानकारी के अनुसार 05 मार्च 2022 की रात पीड़ित की मां वालिव थाने में आई और बताया कि उसकी बच्ची आस्था वेलफेयर सोसाइटी, वाकीपाड़ा, नायगांव पूर्व में खेलने के लिए निकली थी। लेकिन वापस नही आई। जिसके बाद अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठों ने तत्काल 3 सर्च टीम गठित की। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों से अपहृत लड़की के ठिकाने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास असफल रहे।

जांच के दौरान, बच्ची जहां रह रही थी, वहां के सीसीटीवी फुटेज में 20 से 25 साल की उम्र का एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया। जिसमें अपहृत लड़की को ले जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, विभिन्न स्थानों और रेलवे स्टेशन क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद, यह निष्कर्ष निकला कि अज्ञात आरोपी अपहृत लड़की को मलाड, मुंबई ले गया था। जहां अपहृत लड़की को मलाड में छोड़, आरोपी बांद्रा से पश्चिम बंगाल भागने की फिराक था। जहां पुलिस ने आरोपी को पकड़ते हुए हिरासत में ले लिया।

उपरोक्त प्रदर्शन संजयकुमार पाटील पोलीस उप आयुक्त, परीमंडळ 2 वसई, पंकज शिरसाट सहाय्यक पोलीस आयुक्त, तुंळीज विभाग, के मार्गदर्शन में वालीव पोलीस ठाणे वरीष्ठ पोलीस निरीक्षक कैलास बर्वे ने की है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

Share to...