Home महाराष्ट्र Maharashtra में लौटने वाले हैं कोरोना के नियम! CM और स्वास्थ्य मंत्री ने दी ये सलाह
महाराष्ट्र

Maharashtra में लौटने वाले हैं कोरोना के नियम! CM और स्वास्थ्य मंत्री ने दी ये सलाह

Maharashtra  में मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने की स्थिति में मास्क का नियम लागू किया जाएगा। खास बात है कि कोरोना महामारी के दौरान संक्रमितों की संख्या के लिहाज से महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य रहा है। शनिवार को राज्य में 155 नए मरीज मिले हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, टोपे ने कहा, ‘अगर कोविड-19 मामलों का बढ़ना जारी रहा, तो हमें मास्क पहनना अनिवार्य करना होगा। हमारा लक्ष्य टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाना है और बच्चों का टीकाकारण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’

बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि ‘महामारी की चौथी लहर को दरवाजे पर आने से’ रोकने के लिए सावधानियां जरूरी हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य के कई बड़े अधिकारियों का साथ समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने कहा था, ‘कोविड-19 का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है।’ उन्होंने दावा किया था, ‘चीन के अलग-अलग शहरों में पहले ही 40 करोड़ लोग हैं, जो लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं।’

खास बात है कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने मास्क नियम को दोबारा लागू करने का फैसला किया है। बुधवार को केरल में सार्वजनिक जगहों पर दोबारा मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। कुछ समय पहले ही संक्रमितों की संख्या कम होने पर पाबंदियों में ढील दी गई थी।

भाषा के अनुसार, महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 155 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गई। महाराष्ट्र के के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 78,77,732 हो गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,843 हो गई है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...