वसई : पालघर जिले के नायगांव क्षेत्र में आने वाले मुंबई गुजरात हाईवे (Mumbai Gujrat Highway) के बापाने नायगांव ब्रिज के पास एक अज्ञात युवक की लाश लावारिस अवस्था में पाए जाने से इलाके में सनसनी मच गई है।मामले में नायगांव पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Mumbai Gujrat Highway

नायगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते २२ नवंबर २०२३ को नायगांव के बापाने ब्रिज के पास मुंबई से गुजरात की दिशा में एक अज्ञात युवक का शव लावारिस अवस्था में पाया गया है।जिसका विवरण जारी करते हुए बताया कि अज्ञात शव किसी युवक का है, जिसकी उम्र लगभग २५ से तीस वर्ष, ऊंचाई लगभग ५ फुट है।मृतक के शरीर पर विंटेज इंडस्ट कंपनी की जींस पैंट, लंबे बाल,नीले रंग की MACHO कंपनी की अंडरवेयर और काले रंग की इंडस्लाइट कंपनी की चप्पल पहन रखी है।

नायगांव पुलिस ने ये विवरण जारी करते हुए लोगों से आह्वान किया है कि जारी किए गए हुलिया के अनुरूप युवक के बारे में अगर किसी को कोई जानकारी प्राप्त हो तो नायगांव पुलिस स्टेशन को सूचित करें।पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मामले में हत्या और साक्ष्य नष्ट करने का मामला पाया गया, जिसके अनुरूप नायगांव पुलिस ने संबंधित धाराएं जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Vasai News : पत्नी के प्रेमी को चाकू मार हुआ था फरार, 1 साल बाद गिरफ्तार