Home ताजा खबरें देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी प्राइवेट बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी प्राइवेट बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मुंबई के देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी बस में लगी भीषण आग, कोई घायल नहीं, आग लगने की वजह की जांच जारी।

मुंबई के देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी बस में लगी भीषण आग, कोई घायल नहीं, आग लगने की वजह की जांच जारी।

मुंबई,24 जून : मुंबई के बोरीवली इलाके में आज शाम 6 बजे देवीपाड़ा मेट्रो स्टेशन के नीचे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई। ये बस सड़क किनारे खड़ी थी और अंदर कोई भी यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

• क्या हुआ?
घटना पर मौजुद लोगो के बयान के मुताबिक, अचानक बस से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में बस में आग की तेज लपटें दिखने लगीं। इससे पास का ट्रैफिक रुक गया और वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

• राहत की बात
बस पूरी तरह खाली थी, यानी कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बस में आग कैसे लगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

• क्यों चिंता की बात है?
हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में अगर ऐसी घटनाएं भीड़भरे समय पर होतीं, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

अब सवाल ये है कि ऐसे हादसों से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन कितना तैयार है, और ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं?

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

वसई रेलवे पुलिस स्टेशन में 56 पद खाली, स्टाफ की भारी कमी से यात्रियों की सुरक्षा पर असर

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...