Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Vasai-Virar के Nalasopara में डॉक्टर ने किया नाबालिग से छेड़छाड़, पढ़िए पूरी वजह
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar के Nalasopara में डॉक्टर ने किया नाबालिग से छेड़छाड़, पढ़िए पूरी वजह

हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। डॉक्टर, जिससे परिवार का हर सदस्य खुल कर अपनी परेशानी शेयर करता है, और एक आदर्श डॉक्टर को किसी परिवार के लिए बेहद भरोसेमंद सदस्य और विश्वास की डोर माना जाता है।

Vasai-Virar के Nalasopara का है यह मामला :

इस पवित्र पेशे में जब आरोप प्रत्यारोप लगने लगे तो वहां पर विश्वास का खून होता है जो समाज के लिए चिंता का विषय है। मुंबई से सटे शहर वसई-विरार के नालासोपारा पूर्व से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक डॉक्टर पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

पीड़िता के अनुसार डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसके साथ छेडछाड़ की है। मामले में आरोपी डॉक्टर का नाम आर वी सिंह है जो Nalasopara पूर्व के तुलिंज रोड और संतोषभूवन क्षेत्र में रहकर सालों से प्रैक्टिस करते हैं।

घटना बीते 3 जून की है जिसमें आरोप है कि इलाज और चेकअप के नाम पर डॉक्टर ने पीड़िता से छेड़छाड़ की जिसकी शिकायत Nalasopara स्थित तुलिंज पुलिस स्टेशन में की गई।

शिकायत के आधार पर की गई जांच में पुलिस ने मामला दर्ज करने की स्थिति पाई और डॉक्टर आर वी सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। इस मामले में डॉक्टर के परिजनों ने पीड़िता के परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है।

 

-Youtube/MetroCitySamachar

Recent Posts

Related Articles

Share to...