Ulhas Nagar Accident : उल्हासनगर में नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, दो रिक्शा, 4 कारों को मारी टक्कर, तीन की मौत
Mumbai: A drunk driver hit two rickshaws and 4 cars in Ulhasnagar, Maharashtra. A major road accident occurred on Monday morning in Ulhasnagar in Thane district near Mumbai.
मुंबई : महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक नशेड़ी ड्राइवर ने दो रिक्शा और 4 कारों को टक्कर मार दी। मुंबई के करीब ठाणे जिले के उल्हासनगर में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ (Ulhas Nagar Accident)।
बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रहे एक शख्स ने नशे में धुत होकर कार चलायी और कम से कम पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक रिक्शा और दुपहिया वाहन को ज्यादा नुकसान हुआ है। इस भयानक हादसे (Ulhas Nagar Accident) में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे से इलाके में सनसनी मची हुई है। इस हादसे (Ulhas Nagar Accident) के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए उल्हासनगर सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल लोगों के नाम प्रमोद दौंड, महेंद्र पांडे, जावेद जाफर हैं।
ऐसे में अब पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उल्हासनगर से गुजरने वाले कल्याण बदलापुर रोड पर शांतिनगर इलाके में हुआ। इस हादसे (Ulhas Nagar Accident) के बारे में कहा जा रहा है कि नशे में धुत ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जब कार शांतिनगर इलाके में पहुंची तो उसने कार से नियंत्रण खो दिया।कुछ ही देर में कार ने सामने से गुजर रहे तीन रिक्शों और 4 कारों को टक्कर मार दी।
इस हादसे में घायल लोगों के नाम प्रमोद दौंड, महेंद्र पांडे, जावेद जाफर हैं। ऐसे में अब पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उल्हासनगर से गुजरने वाले कल्याण बदलापुर रोड पर शांतिनगर इलाके में हुआ।
हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसा कि हमने आपको बताया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। आपको बता दें कि अब तक हादसे के शिकार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। आये दिन हो रहे हादसे लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे है, ऐसे में नशे में धुत होकर गाडी चलना इसके खिलाफ कड़क कार्रवाई होनी चाहिए।