Home महाराष्ट्र Drugs : नालासोपारा के ड्रग पेडलर्स मुंबई में गिरफ्तार, 1 करोड़ कीमत का ड्रग्स बरामद
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Drugs : नालासोपारा के ड्रग पेडलर्स मुंबई में गिरफ्तार, 1 करोड़ कीमत का ड्रग्स बरामद

मुंबई पुलिस को बड़ी कार्यवाही,1 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स (Drugs) बरामद, 2 ड्रग्स पेडलर्स गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने मलाड इलाके से 2 ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 280 ग्राम हेरोइन ड्रग्स बरामद किया,बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 12 लाख रुपए है।

दोनो पेडलर्स के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया,दोनो पेडलर को कोर्ट में पेश किया जहां  कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकर के मुताबिक पेट्रोलिंग कर रहे है अधिकारी को कुमार पान भंडार दुकान के पास 2 शख्स दिखाई दिए,जो संदिग्ध लगे,जब इनको बुलाया तो वो दोनो पुलिस को देख के भागने लगे,दोनो को पकड़ जब उनके तलाशी ली तो उनके पास बैग में प्लास्टिक बरामद हुआ,प्लास्टिक में व्हाइट कलर का पाउडर बरामद किया,जांच पर पता चला कि वो हाई क्वॉलिटी की हेरोइन ड्रग्स है।

दोनो आरोपी पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से मुंबई में ड्रग्स सप्लाई करने आए थे। पुलिस अब ये पता करने में जुट गई की आखिर ये ड्रग्स कहा से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...