Home ताजा खबरें घाटकोपर में 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल — कानूनी प्रक्रिया के बाद भेजे जाएंगे वापस
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

घाटकोपर में 10 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल — कानूनी प्रक्रिया के बाद भेजे जाएंगे वापस

मुंबई पुलिस ने घाटकोपर और नवी मुंबई से 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

मुंबई, 17 अक्टूबर: मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घाटकोपर और नवी मुंबई इलाकों से अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।

यह कार्रवाई परिमंडल 7 के पुलिस उपायुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में घाटकोपर पुलिस स्टेशन की अपराध शाखा ने की। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रेवणसिद्ध ठेंगले ने किया, जबकि टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश राठौड़ और अमलदार गावित सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान इस प्रकार हुई है —

  1. जुई रोहिम खान (शिलेट, थाना-मदुपुर, जिला-हबीगंज)
  2. नूरशत मो. इस्माइल शेख (नौग्राम, थाना-सुजानगर, जिला-पाबना)
  3. सुक्रान मामून मुल्ला (पाटलबड़ी, थाना-कालिया, जिला-नराईल)
  4. रिनी मो. अबुबक्कर शेख (पेडोली, थाना-कालिया, जिला-नोरेल)
  5. मोहम्मद अरिफुल शकीकुल इस्लाम (गोगा कल्याणी, थाना-वारसा, जिला-जोशर)
  6. परी रहीम शेख (कदमताल, थाना-कालिया, जिला-नोरेल)
  7. जरीना सद्दाम मुल्ला (राजापुर, थाना-कालिया, जिला-नोरेल)
  8. रकीब सद्दाम मुल्ला (राजापुर, थाना-कालिया, जिला-नोरेल)
  9. जहांनारा सलीम शेख (श्रीरामपुर, थाना-कालिया, जिला-नोरेल)
  10. इकबाल सलीम शेख (श्रीरामपुर, थाना-कालिया, जिला-नराइल)

सभी को हिरासत में लेकर विदेशी नागरिक अधिनियम (Foreigners Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये लोग मुंबई में कैसे पहुंचे और यहां कितने समय से रह रहे थे।

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...