Home उत्तर प्रदेश Ghaziabad Crime :सगाई में टच हो गई जूठी प्लेट तो वेटर की पटक कर ले ली जान
उत्तर प्रदेशक्राइम

Ghaziabad Crime :सगाई में टच हो गई जूठी प्लेट तो वेटर की पटक कर ले ली जान

Ghaziabad Uttar Pradesh News: छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े की खबरें आए दिन आती रहती हैं। कई बार तो इतनी मामूली बात पर लोग किसी की हत्या तक कर देते हैं जिसपर विश्वास करना कठिन हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के अंकुर विहार थाना क्षेत्र से आया है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad ) की यह घटना इतनी शर्मनाक है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। यहां जूठी प्लेट कपड़े से टच हो जाने पर एक वेटर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद वेटर के शव को झाड़ियों में फेंक दिया। वेटर की उम्र 26 साल थी और उसका नाम पंकज था।

यहां एक सगाई समारोह में 26 साल का एक वेटर लोगों को खाना खिला रहा था। उसने सोचा भी नहीं होगा कि इस दौरान उसकी जान भी चली जाएगी। घटना के बाद आज पुलिस ने आरोपी बैंक्वेट हॉल के संचालक और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जंगल में वेटर को अधमरे हालत में फेंका गया था जहां तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में जुटी पुलिस

घटना 18 नवंबर की है। पुलिस उस दिन से ही तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सगाई समारोह के दौरान पंकज पूरे मन से अपने काम में जुटा हुआ था। इस दौरान अचानक शादी में आए मेहमान और उनके दो दोस्तों से जूठी प्लेट टच हो गई। इस वजह से वे आगबबूला हो गए और पंकज की पिटाई करने लगे। तीनों ने मिलकर उसे जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों सो पूछताछ कर रही है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Disha Salian Death Case : फिर खुलेगी दिशा सालियान केस की डायरी, आदित्य ठाकरे की बढ़ सकती है मुश्किलें

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...