Home ताजा खबरें कल्याण में सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम जोशी सवा लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

कल्याण में सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम जोशी सवा लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहायक पीआई तुकाराम जोशी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

मुंबई, 22 अक्टूबर: ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कल्याण शहर के खड़कपाडा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम गंगाराम जोशी (57) को ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

सहायक पीआई जोशी ने यह राशि अपने सहायक और महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल विजय वामन काले (38) के माध्यम से ली थी। पहले कांस्टेबल विजय काले को और बाद में सहायक पीआई तुकाराम जोशी को गिरफ्तार किया गया।

ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया कि 67 वर्षीय शिकायतकर्ता के बेटे के खिलाफ खड़कपाडा पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज था। जमानत के लिए आवेदन पर जांच अधिकारी तुकाराम जोशी ने तीन लाख रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 18 अक्टूबर को ब्यूरो में शिकायत की, जिसकी जांच 19 अक्टूबर को सही पाई गई।

बाद में सहायक पीआई ने बातचीत के दौरान सवा लाख रुपए की राशि लेने का आदेश दिया। 20 अक्टूबर को तय समय पर डॉन बास्को स्कूल, डीबी चौक के पास कांस्टेबल विजय काले शिकायतकर्ता से पैसे लेते हुए ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया गया।

इसके बाद ब्यूरो ने खड़कपाडा पुलिस स्टेशन से सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम जोशी को भी गिरफ्तार किया और महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई ठाणे ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्गदर्शन में की गई।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने राखी सावंत और आदिल खान के खिलाफ एफआईआर रद्द की

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...