Home महाराष्ट्र Raj THackeray ने क्यों चुना औरंगाबाद? 34 साल पहले बाला साहब ने भी यहीं भरी थी ‘हिंदुत्व’ की हुंकार
महाराष्ट्र

Raj THackeray ने क्यों चुना औरंगाबाद? 34 साल पहले बाला साहब ने भी यहीं भरी थी ‘हिंदुत्व’ की हुंकार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख Raj THackeray रविवार को औरंगाबाद में रैली करने जा रहे हैं।

राज्य में जारी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के मुद्दे के अब इस रैली का आयोजन स्थल भी चर्चा का विषय बन गया है। मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान पर आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम ने करीब तीन दशक पहले हुए दिवंगत बाल साहब ठाकरे की रैली की झलक दिख रही है।

Raj THackeray

साल 1988 में बाल ठाकरे ने भी औरंगाबाद में कार्यक्रम किया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने भी हिंदुत्व कार्ड को खेलने के लिए इस मंच का इस्तेमाल किया था। उन्होंने जनता से खान (मुस्लिम) और बाण (शिवसेना का चिन्ह) चुनने का ऐलान किया था। 1980 के समय तक बाल ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना ने खुद को मुंबई, ठाणे में मजबूत बना दिया था। वहीं, मराठवाड़ा क्षेत्र में पैर जमाने में औरंगाबाद रैली ने काफी मदद की थी।

यह भी पढ़ें : लगातार सातवें महीने FPI की निकासी जारी, अप्रैल में शेयरों से 17,144 करोड़ रुपये निकाले

औरंगाबाद रैली ने शिवसेना को मुंबई के बाहर हिंदुत्व की राजनीति फैलाने में मदद की। अब 34 साल बाद मनसे ने भी इसी शहर और मैदान का चुनाव किया है। मनसे महासचिव और Raj THackeray की कजिन शालिनी ठाकरे कहती हैं, ‘मनसे अपनी राजनीति और एजेंडा पर काम कर रही है। हम किसी भी पार्टी या नेता की तरह काम नहीं कर रहे हैं।

बीते कुछ महीनों में हुई हमारी आंतरिक बैठकों में यह महसूस किया गया कि मनसे को अपनी रैलियां मुंबई तक ही नहीं सीमित करनी चाहिए। राज्य में रैलियां आयोजित करने से हम न केवल दूसरे शहरों और क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं तक पहुंचेंगे, बल्कि लोगों के बड़े वर्ग तक भी पहुंच बनेगी।’

यह भी पढ़ें: Owaisi: ‘मोदी के घर के सामने जाकर कुरान पढ़ूं…?’, राणा की हनुमान चालीसे पर Owaisi की बेबाक राय

औरंगाबाद पुलिस ने मनसे के सामने रैली को लेकर कुछ शर्तें रखी हैं, जिसके चलते पार्टी को सावधान रहना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Raj THackeray के भाषण को लेकर पार्टी सूत्र ने कहा, ‘वह अपने मन की बात कहेंगे। उन्होंने पहले ही लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया है। औरंगाबाद शहर हैं, जहां यह मुद्दा लोगों को प्रभावित करेगा।’

खास बात है कि शहर में मुस्लिम आबादी करीब 30 से 35 फीसदी है। यहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने साल 2019 लोकसभा चुनाव में शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे को हराया था। जलील ने Raj THackeray को इफ्तार के लिए भी आमंत्रित किया था।

यह भी पढ़ें : Uddhav Thackeray: ‘सीएम ने किया उनके घर का भला, अब…’; सदाभाऊ खोटी द्वारा हासिल किया गया

Click For Live Updates!

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...