Home उत्तर प्रदेश Prayagraj से दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची नन्ही काजल, सीएम योगी ने किया सम्मानित, दिये उपहार
उत्तर प्रदेशराज्य

Prayagraj से दौड़ते हुए लखनऊ पहुंची नन्ही काजल, सीएम योगी ने किया सम्मानित, दिये उपहार

Prayagraj से दौड़कर लखनऊ पहुंची नन्ही धावक काजल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सम्मानित किया और उपहार में दौड़ने के लिए जूते भी दिए। काजल के प्रयागराज से लखनऊ तक के 200 किलोमीटर के इस सफर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर और यादगार बना दिया। एथलीट बनने का सपना रखने वाली काजल को मुख्यमंत्री से दौड़ने के लिए जूते भी उपहार में मिले।

एक सरकारी बयान के मुताबिक जनपद प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के ललितपर गांव निवासी नीरज कुमार निषाद की 10 वर्षीय पुत्री काजल निषाद कक्षा चार की छात्रा है। काजल ने प्रयागराज में एक स्थानीय खेल स्पर्धा में भाग लिया था और दौड़ को पूरा किया था। लेकिन कार्यक्रम में उचित सम्मान ना मिल पाने के कारण काजल काफी निराश हो गई थी। इसी बात को लेकर काजल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

Prayagraj से Lucknow तक पैदल!

Prayagraj

इसके लिए काजल 10 अप्रैल को Prayagraj से Lucknow के लिए पैदल ही निकल पड़ी। प्रयागराज से लखनऊ तक का करीब 200 किलोमीटर लंबा सफर काजल ने शुक्रवार को पूरा किया और सीधे मुख्यमंत्री से मिलने 5 कालीदास मार्ग पर पहुंची। काजल की इस लगन और समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उसे सम्मानित किया और साथ ही साथ उसे आगे भी इसी तरह दौड़ में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए जूते, ट्रैक सूट और खेल किट भी उपहार में दिया। इस उपहार के लिए काजल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

इसके साथ ही बाबू बनारसी दास खेल अकादमी ने काजल की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसकी आगे की तैयारी के लिए उम्र भर खेल किट और जूते देने की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें : कीव के आसपास के इलाकों में करीब 900 लोगों के शव मिले रूस ने और हमले करने का संकल्प लिया

Click For Live Updates!

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

भ्रष्टाचार की 70 हजार से अधिक शिकायतें और नागरिकों का घटता भरोसा
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai Newsराज्य

भ्रष्टाचार का असली संकट : 70 हजार शिकायतें और घटता भरोसा

Vasai-Virar : किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके प्राकृतिक संसाधन,...

Share to...