Home देश Ready Reckoner : लगातार दूसरे साल महाराष्ट्र सरकार नहीं बढ़ाएगी रेडी रेकनर की दरें, घर खरीददारों को बड़ी राहत
देशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Ready Reckoner : लगातार दूसरे साल महाराष्ट्र सरकार नहीं बढ़ाएगी रेडी रेकनर की दरें, घर खरीददारों को बड़ी राहत

Ready Reckoner

मुंबई : अपना घर का सपना साकार करने वालों के लिए यह साल भी काफी उम्मीदें भरा रहने वाला।है क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने लगातार दूसरे साल रेडी रेकनर (Ready Reckoner) की दरें नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है जिससे अपना घर खरीदने वाले लोगों का सपना पूरा होने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

खबर यह है कि महाराष्ट्र सरकार ने जमीन या मकान के लेन-देन में वर्तमान बाजार मूल्य दर में लगातार दूसरे वर्ष कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। पिछले वर्ष भी राज्य सरकार ने रेडी रेकनर की दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। इससे अब घर खरीदने वालों और बिल्डरों दोनों को राहत मिलेगी।

पंजीयन एवं स्टाम्प नियंत्रक हीरालाल सोनावणे के अनुसार रेडी रेकनर रेट (आरआरआर) या सर्कल रेट संपत्ति लेन-देन के लिए राज्य सरकार की ओर से तय की जाने वाली मानक दर है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक दर तालिका, मूल्यांकन मार्गदर्शन नोट और नई निर्माण दरें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राज्य भर में बनाए रखी जाएंगी। अहम बात यह है कि राज्य सरकार ने पिछले साल भी रेडी रेकनर रेट बढ़ाने से परहेज किया था।

वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार ने रेडी रेकनर (Ready Reckoner) की दरों में पांच फीसदी की मामूली बढ़ोतरी लागू की थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पुनर्गणना दर में वृद्धि के बिना भी अपेक्षित राजस्व एकत्र किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्टांप शुल्क संग्रह और पंजीकरण शुल्क के माध्यम से लगभग 36,000 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया है।

घर खरीदने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है और अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका है। मुंबई जैसे शहर में बसने के लिए नायगांव इलाका बजट, क्षेत्रफल और अन्य सुविधाओं के मद्देनजर बेहतरीन है, आने वाले दिनों में जल्दी ही मीरा भायंदर शहर बढ़कर नायगांव से जुड़ जायेगा।जिससे मुंबई आने जाने वाले लोगों के लिए सबसे बेस्ट जगह साबित होगा–
योगेश बोसमिया, फाउंडर
घर हो तो ऐसा

यह भी पढ़ें : 

Mira Road :11 साल बच्चे पर ‘अल्लाह-हु-अकबर’ बोलने का बनाया दबाव, 5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज,जांच जारी

NHAI in 2024 : लोगों के लिए काल सिद्ध हो रहा है मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग का विकास कार्य!

Recent Posts

Related Articles

पनवेल SIB आवासीय क्वार्टर भूमि आवंटन
ताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

पनवेल में SIB आवासीय क्वार्टर निर्माण के लिए 4 हेक्टेयर भूमि का आवंटन

महाराष्ट्र सरकार ने पनवेल, रायगढ़ में 4 हेक्टेयर भूमि SIB के आवासीय...

भिवंडी स्टेम वाटर प्लांट क्लोरीन गैस रिसाव
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

भिवंडी स्टेम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव, पाँच कर्मचारी गंभीर

भिवंडी स्टेम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप, पाँच कर्मचारी...

Share to...