IMD ने महाराष्ट्र में 16–21 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और तूफान का अलर्ट जारी किया है। कोकण और घाट क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा व बाढ़ का खतरा। मछुआरों को समुद्र में न जाने और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
मुंबई, 17अगस्त: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र ने 16 से 21 अगस्त 2025 तक महाराष्ट्र में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, वज्रपात और तूफान की चेतावनी जारी की है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने इस अलर्ट के आधार पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
🌧️ कोकण, घाट और मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना
कोकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ बिजली कड़कने, गर्जना और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
सेंट्रल रेलवे मुंबई मंडल: जुलाई 2025 में 7% ट्रेन संचालन वृद्धि, समयपालन में भी सुधार
🌊 समुद्री तूफान की चेतावनी, मछुआरों को अलर्ट
कोकण तटीय क्षेत्र में 16 से 20 अगस्त के बीच 50–60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। समुद्र की स्थिति अत्यंत खतरनाक रहने की आशंका है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। प्रशासन “सचेत ऐप” और अन्य माध्यमों से लगातार नागरिकों को अलर्ट संदेश भेज रहा है। NDRF और SDRF की टीमें हाई अलर्ट पर रखी गई हैं ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य किए जा सकें।
🌊 नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा
रायगढ़ जिले की अंबा नदी ने खतरे का स्तर पार कर लिया है। रत्नागिरी जिले की जगबुड़ी और कोदवली नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुँच गया है। प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने राहत केंद्र और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी हैं। राज्य स्तरीय आपातकालीन नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत है।
📞 आपातकालीन संपर्क नंबर:
-
लैंडलाइन: 022-22027990, 022-22794229, 022-22023039
-
मोबाइल: 9321587143
Mumbai Police Action: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर 10,051 ई-चालान, ₹1.13 करोड़ जुर्माना वसूला