पुणे (Pune) विमान नगर क्षेत्र में बड़ी आपात स्थिति

पुणे: वडगांव शेरी चौराहे के पास पुणे अहमदनगर रोड पर एथिलीन ऑक्साइड ले जा रहा एक टैंकर पलट गया…

यह आबादी वाला क्षेत्र है जहां बड़ी मात्रा में गैस एथिलीन ऑक्साइड का रिसाव हो रहा है।

पुणे और पीएमआरडीए फायर ब्रिगेड से कुल 8 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है।

गैस रिसाव के कारण यहां आग और विस्फोट का ख़तरा उत्पन्न हो गया है। रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स कंपनी की बचाव एवं मरम्मत टीम के आने तक टैंकर पर लगातार पानी का छिड़काव जारी है.

पुलिस विभाग ने यातायात को नियंत्रित किया है और वहां ट्रैफिक की गति धीमी है.