Home ताजा खबरें Hindi-Marathi Language Controversy: संसद में मराठी अपमान पर बवाल: वर्षा गायकवाड़ और निशिकांत दुबे में तीखी बहस
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारराजनीति

Hindi-Marathi Language Controversy: संसद में मराठी अपमान पर बवाल: वर्षा गायकवाड़ और निशिकांत दुबे में तीखी बहस

संसद में मराठी अपमान पर वर्षा गायकवाड़ और निशिकांत दुबे में विवाद
संसद में मराठी अपमान पर वर्षा गायकवाड़ और निशिकांत दुबे में विवाद

Hindi-Marathi Language Controversy: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मराठी समुदाय पर की गई टिप्पणी को लेकर संसद में विवाद गहरा गया। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कड़ा विरोध जताया, जिससे लोकसभा में जोरदार हंगामा और पीठासीन अधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा।

मुंबई, 30 जुलाई: लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की एक टिप्पणी ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने उनकी बातों को मराठी समुदाय का अपमान बताते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया।

दुबे ने सदन में कहा कि, “अगर हम भी कांग्रेस के भाषणों में बोलना शुरू कर दें, तो विपक्ष एक शब्द नहीं बोल पाएगा। लॉबी में जो कुछ होता है, वह हंसी-मजाक होता है।” इस टिप्पणी को मराठी अस्मिता पर हमला मानते हुए वर्षा गायकवाड़ ने विरोध किया और कहा कि यह महाराष्ट्र और मराठी समाज का अपमान है।

सदन में पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने हस्तक्षेप करते हुए गायकवाड़ को नियमों की याद दिलाई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। महाराष्ट्र के कई राजनीतिक दलों ने इस टिप्पणी को लेकर भाजपा को घेरा है।

यह विवाद अब सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे मराठी गर्व और क्षेत्रीय पहचान से जोड़ते हुए राजनीतिक मोर्चेबंदी शुरू हो गई है।

Mumbai News: मुंबई लोकल में 10 साल में 26,547 मौतें, लेकिन सिर्फ 1,408 परिवारों को मिला मुआवजा

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...