
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने की कीमत तलाक के रूप में चुकानी पड़ी। मुस्लिम महिला मरियम ने अयोध्या के विकास कार्यों को देखकर मोदी और योगी की प्रशंसा की, जिससे उसका पति नाराज हो गया। पति ने पहले उसे मारा-पीटा और फिर तीन तलाक दे दिया। इस घटना के बाद पति ने मरियम को जलाने की भी कोशिश की।
मामले के सामने आते ही मुंबई बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने मरियम की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। मोर्चा ने महिला को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ कानूनी मदद के लिए एक वकील की भी व्यवस्था करने का फैसला किया है।
मुंबई बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों को देश में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे और भी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
वसीम खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस मामले को संज्ञान में लेने और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यह घटना उस वक्त सामने आई है जब देश में तीन तलाक के खिलाफ कानून बन चुका है और इसे एक दंडनीय अपराध माना गया है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं समाज में एक नई बहस को जन्म दे रही हैं।
Maharashtra Bandh : बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र बंद पर लगाई रोक! MVA को बड़ा झटका
Vasai Viar: भारतीय रसोई में पनीर का अपना अलग रुतबा है। शादी...
ByMCS DESKAugust 10, 2026नालासोपारा पूर्व: आचोले-वसई लिंक रोड पर मार्टिन कॉम्प्लेक्स के पास रविवार सुबह...
ByMetro City SamacharAugust 9, 2026नालासोपारा: वसई-विरार शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच इमारतों की...
ByMetro City SamacharAugust 8, 2026मुंबई | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक्टिंग में करियर बनाने...
ByMetro City SamacharAugust 8, 2026