Home ताजा खबरें मुंबई से कोंकण तक सिर्फ कुछ घंटों में सफर: 1 सितंबर से शुरू होगी देश की सबसे तेज़ Ro-Ro फेरी सेवा
ताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

मुंबई से कोंकण तक सिर्फ कुछ घंटों में सफर: 1 सितंबर से शुरू होगी देश की सबसे तेज़ Ro-Ro फेरी सेवा

Mumbai to Konkan High Speed Ro-Ro Ferry from September 1
Mumbai to Konkan High Speed Ro-Ro Ferry from September 1

गणेशोत्सव से पहले कोंकणवासियों को बड़ी सौगात, 1 सितंबर से मुंबई–रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग के लिए हाई-स्पीड Ro-Ro फेरी सेवा शुरू होगी। सड़क से 10–14 घंटे का सफर अब समुद्र मार्ग से केवल 3 से 5 घंटे में पूरा होगा।

मुंबई, 27 अगस्त: गणेशोत्सव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने कोंकणवासियों को बड़ी सौगात दी है। 1 सितंबर से मुंबई को रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग से जोड़ने वाली हाई-स्पीड Ro-Ro फेरी सेवा शुरू होने जा रही है। इसे दक्षिण एशिया की सबसे तेज़ फेरी सेवा बताया जा रहा है। मंत्रालय में आयोजित पत्रकार परिषद के दौरान बंदर और मत्स्य विभाग मंत्री नितेश राणे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह कोंकण के लोगों के लिए “गणेशोत्सव का तोहफ़ा” है।

  • यात्रा समय में बड़ी बचत

अब तक सड़क से यह सफर 10 से 14 घंटे का था, लेकिन समुद्र के रास्ते जयगढ़ सिर्फ 3 घंटे और विजयदुर्ग 5 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। यह फेरी मुंबई के भाऊचा धक्का से रत्नागिरी के जयगढ़ और सिंधुदुर्ग के विजयदुर्ग तक चलेगी।

मुंबई मोनोरेल हादसा: लापरवाही पर MMRDA की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित

  • फेरी की खासियत

जहाज़ का नाम M2M है और यह 25 नॉट्स की रफ्तार से चलेगा। इसमें कुल 656 यात्रियों की बैठने की क्षमता होगी,जिसमे 552 इकोनॉमी, 44 प्रीमियम इकोनॉमी, 48 बिज़नेस क्लास और 12 फर्स्ट क्लास सीटें है। साथ ही, यह फेरी 50 कारें, 30 दोपहिया, साइकिलें और मिनी बसें ले जा सकेगी।

💸 किराया संरचना

  • इकोनॉमी क्लास: ₹2,500

  • प्रीमियम इकोनॉमी: ₹4,000

  • बिज़नेस क्लास: ₹7,500

  • फर्स्ट क्लास: ₹9,000

  • वाहनों के लिए: कार ₹6,000, दोपहिया ₹1,000, साइकिल ₹600 और मिनी बस ₹13,000 (बड़ी बसों के लिए क्षमता अनुसार शुल्क)

⚖️सरकार की योजना

मंत्री नितेश राणे ने कहा कि यह सेवा पहले तैयार थी लेकिन मानसून और मौसम के कारण लॉन्च टल गया था। अब इसे शुरू करने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। जेट्टी से नज़दीकी शहरों तक अंतिम यात्रा के लिए बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार का मानना है कि यह परियोजना त्यौहारों के दौरान रेल और हाईवे पर दबाव कम करेगी और साथ ही पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। भविष्य में इसे श्रीवर्धन और मांडवा जैसे अन्य कोंकण गंतव्यों तक बढ़ाने की योजना है।

Virar Building Collapse: विरार में इमारत का हिस्सा ढहा, गणेशोत्सव से पहले कई परिवार बेघर

 

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...