Mumbai North West Loksabha Candidature : लोकसभा 2024 चुनाव का रणसिंघा बज चूका है। राज्य में नेताओं के साथ-साथ अभिनेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। राज्य की चिलचिलाती गर्मी में भी उम्मीदवार प्रचार कर रहे हैं। एक ओर जहां राजनीतिक दलों के कुछ उम्मीदवार चुनाव अधिकारियों के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं, दूसरी ओर, यह बात सामने आई है कि कुछ सीटों पर राजनीतिक दलों को लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। शिंदे गुट को भी मुंबई उत्तर पश्चिम सीट के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मील पा रहा है। कुछ अभिनेताओं ने भी इस सीट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसलिए मुंबई उत्तर पश्चिम से किसे उम्मीदवार बनाया जाए,इस प्रश्न का उत्तर फ़िलहाल शिंदे गुट पास नहीं है।

शुरु किया अमोल कीर्तिकर ने चुनाव प्रचार

इस लोकसभा चुनाव के लिए, ठाकरे समूह ने पंद्रह दिन पहले मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से अमोल गजानन कीर्तिकर की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। ठाकरे समूह द्वारा अमोल गजानन कीर्तिकर की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उन्होंने प्रचार यात्राएं भी शुरू कर दी हैं।

एक ओर जहां अमोल कीर्तिकर ने प्रचार शुरू कर दिया है,वहीं दूसरी ओर खबर है कि शिंदे गुट को मुंबई की उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। कहा जा रहा है कि इस जगह को शिंदे की सेना ने जीत लिया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस सीट के लिए अब तक पार्टी पदाधिकारियों और अभिनेताओं से चर्चा कर चुके हैं लेकिन इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाया है।

फ़िल्मी कलाकारो ने भी किया उम्मीदवारी से किनारा

मुख्यमंत्री ने इस लोकसभा क्षेत्र के लिए गोविंदा, शरद पोंक्षे, सचिन पिलगांवकर जैसे अभिनेताओं की उम्मीदवारी पर चर्चा की है। हालांकि, माना जा रहा है कि तीनों कलाकार चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं, इसके चलते शिंदे गुट ने जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्र वायकर से भी चुनाव लड़ने के बारे में पूछा। हालांकि वायकर को बीजेपी के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में शिंदे गुट के समक्ष मुंबई उत्तर पश्चिम सीट की उम्मीदवारी तय करना सबसे बड़ा सिरदर्द है। यह देखने वाली बात होगी की मुख्यमंत्री शिंदे इस सिरदर्द से कैसे निज़ात पाते हैं?

इसे भी पढ़े:

Maha Vikas Aghadi Campaign Started: वसई विरार में महाविकास अघाड़ी ने फूंका चुनावी बिगुल,शिवसेना(UBT) नेता नितिन पाटिल ने बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

Palghar Lok Sabha Constituency : पालघर संसदीय क्षेत्र का परिचय और संघर्ष करती महायुति की चुनावी रणनीति