Home क्राइम Nagpur Crime: नागपुर में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन: 8 शादियां कर लाखों की ठगी, 9वें शिकार से पहले गिरफ्तारी
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुख्य समाचारराज्य

Nagpur Crime: नागपुर में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन: 8 शादियां कर लाखों की ठगी, 9वें शिकार से पहले गिरफ्तारी

शादी का झांसा देकर पुरुषों को ठगने वाली महिला की गिरफ्तारी
शादी का झांसा देकर पुरुषों को ठगने वाली महिला की गिरफ्तारी

Nagpur Crime: नागपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर 8 पुरुषों से लाखों की ठगी करने वाली महिला समीरा फातिमा को गिरफ्तार किया है। वह 9वें शिकार से मिलने पहुंची थी, तभी दबोची गई।

नागपुर, 2 अगस्त: नागपुर पुलिस ने एक महिला समीरा फातिमा को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई वर्षों से शादी का झांसा देकर पुरुषों से ठगी कर रही थी। वह अब तक 8 पुरुषों से लाखों रुपये ऐंठ चुकी थी और 9वें शिकार से मिलने आई थी, तभी पुलिस ने उसे धरदबोचा।

💔 मैट्रिमोनियल साइट्स और फेसबुक बना ठगी का ज़रिया

पुलिस के अनुसार, समीरा फातिमा खुद को तलाकशुदा और एक बच्चे की मां बताकर पुरुषों से संपर्क करती थी। वह भावनात्मक कहानियां सुनाकर उनका विश्वास जीतती और फिर शादी के बाद ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलती थी।

👩‍⚖️ गर्भवती बनकर गिरफ्तारी से बच चुकी है

एक बार वह खुद को गर्भवती बताकर गिरफ्तारी से भी बच चुकी है। फातिमा का एक पूर्व पति पुलिस को बता चुका है कि उसने दो लोगों से क्रमशः ₹50 लाख और ₹15 लाख की ठगी की थी

🕵️‍♂️ संगठित गिरोह भी शामिल

पुलिस को शक है कि फातिमा अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ काम करती थी, जो शिकार फंसाने और ब्लैकमेल करने में उसकी मदद करता था। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच तेज़ कर दी गई है।

Thane News: ठाणे मनपा की सख्ती: 134 अवैध नल कनेक्शन काटे, 79 बोरवेल किए गए बंद

 

Related Articles

Jishnu Dev Varma arrives in Mumbai as new Governor of Maharashtra
ताजा खबरेंदेशमुंबई - Mumbai News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, 10 मार्च को लेंगे शपथ

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार...

Share to...