Home ताजा खबरें नालासोपारा में ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास नाकाम, नकली पिस्टल दिखाकर वारदात करने वाला मकोका आरोपी गिरफ्तार
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

नालासोपारा में ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास नाकाम, नकली पिस्टल दिखाकर वारदात करने वाला मकोका आरोपी गिरफ्तार

नालासोपारा में ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास

नालासोपारा: नालासोपारा पूर्व के नागिनदास पाड़ा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में नकली पिस्टल दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले एक शातिर आरोपी को तुलिंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और मकोका जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति ज्वेलरी दुकान में पहुंचे और सोने के कान के आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकान मालिक भोलाराम खिमाराम चौधरी जब उन्हें आभूषण दिखा रहे थे, तभी एक आरोपी ने जेब से रिवॉल्वर जैसी वस्तु निकालकर उनके सिर पर तान दी और धमकाने लगा।

हालांकि, दुकान मालिक को तुरंत संदेह हुआ कि हथियार असली नहीं है। इसके बाद उन्होंने साहस दिखाते हुए आरोपी से संघर्ष किया और जोर-जोर से “चोर-चोर” चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही तुलिंज पुलिस के अपराध प्रकटीकरण पथक ने जांच शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे बंद होने के बावजूद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कन्नन मुर्गेश तेवर (49) निवासी वडाला, मुंबई के रूप में की। पुलिस ने मुंबई के कोकरी आगार इलाके में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई नकली पिस्टल और एक विवो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ मुंबई के सायन, शिवाजी पार्क, विक्रोली, खार, खेरवाड़ी, वडाला, दादर और नेहरू नगर पुलिस थानों में डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा मकोका के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

माहिम स्टेशन के बाहर युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने वडाला से दबोचा

Recent Posts

Related Articles

Share to...